Punjab News: पंजाब के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह लगातार बारिश होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही जून महीने में बारिश रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पंजाब के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश बताया है।Punjab News
मौसम विज्ञानी डॉ. कुलविंदर कौर गिल के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 21 और 22 जून को भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है। बताया जा रहा है कि 25 जून तक पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच सकता है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मानसून इसी समय प्रवेश करेगा। आपको यह भी बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार मानसून 24 मई को केरल पहुंचा था। हालांकि, 28-29 मई से 10-11 जून तक यह थमा रहा लेकिन अब फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।Punjab News

















