Morning Walk: मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों के लिए एक बेहद खास खबर सामने आई है। दरअसल, वॉक कर रहे एक युवक के साथ बड़ी घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पीआरटीसी बस डिपो के पास वॉक कर रहे एक युवक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान युवक को जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया।Morning Walk
घायल युवक की पहचान राम दरबार निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। गुरमीत सिंह की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने हमलावर निखिल और वरुण के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक परिवार को बस स्टैंड पर छोड़ने गया था। इसके बाद वह सुबह करीब 5 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पीआरटीसी बस डिपो के पास वॉक कर रहा था।
उसी समय निखिल और वरुण नामक युवक वहां पहुंचे और बहस करने लगे। बहस के दौरान वरुण ने जेब से चाकू निकाला और गुरमीत पर हमला कर दिया। गुरमीत लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल गुरमीत को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर-32 में भर्ती कराया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर गुरमीत के बयान दर्ज किए और हमलावर निखिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निखिल और वरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

















