Punjab News: 15 अगस्त से इन लोगों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात! जानें क्या है खबर

On: June 20, 2025 8:34 AM
Follow Us:
These people are going to get a big gift from 15th August! Know what the news is

Punjab News: पंजाब में वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब का कुराली बाईपास खुलने जा रहा है, जिससे मोहाली से चंडीगढ़ का सफर और भी आसान हो जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने जा रही है। सालों से इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह अच्छी खबर है कि 15 अगस्त को कुराली बाईपास कॉरिडोर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।Punjab News

यह घोषणा मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के साथ समीक्षा बैठक के बाद की। इस बाईपास के खुलने से जहां दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के अंदरूनी इलाकों से कनेक्टिविटी होगी, वहीं चंडीगढ़, मोहाली और जीरकपुर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।Punjab News

1,835 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस बाईपास का प्रोजेक्ट 2023 में करीब 8 महीने तक रुका रहा, जिससे टाइमलाइन प्रभावित हुई। पहले इसे 30 जून तक शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब इसका उद्घाटन 15 अगस्त को होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now