Haryana : हिसार से चंडीगढ़ की हवाई यात्रा कल से शुरू, यहां देखें टाइम टेबल का पूरा शेड्यूल

On: June 8, 2025 7:49 PM
Follow Us:
Air travel from Hisar to Chandigarh starts from tomorrow

Haryana : हरियाणा में हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। सरकार ने हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ विमान सेवा को मंजूरी दे दी है। हिसार से चंडीगढ़ की हवाई यात्रा 9 जून से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार हवाई यात्रा का किराया 2500 से 3000 रुपए के बीच रहेगा। हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 KM है।

अभी अयोध्या के लिए उड़ान सेवा जारी

एलायंस एयरलाइंस की ओर से शुरू होने वाली विमान सेवा के लिए 72 सीटर का विमान होगा। हिसार से जयपुर के लिए भी विमान सेवा शुरू होनी थी, मगर अभी इस पर विराम लग गया है। हिसार एयरपोर्ट से अभी अयोध्या के लिए उड़ान सेवा चल रही है।

CM सैनी दिखाएंगे हरी झंडी 

हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद हरी झंडी दिखाएंगे। इसी के साथ लोग अब केवल 1 घंटे में हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा कर सकेंगे।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

जारी शेड्यूल के मुताबिक, चंडीगढ़ से हिसार की पहली फ्लाइट सोमवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट हिसार से शाम 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी और शाम 5 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

चंडीगढ़ से हिसार की उड़ान का समय करीब 1 घंटा 10 मिनट और हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान लगभग 1 घंटा रहेगा। अलायंस एयर इस मार्ग पर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत बुकिंग कर रही है, जिसमें किराया 1449 रुपए से 1704 रुपए के बीच तय किया गया है।

एक घंटे में पहुंचेंगे चंडीगढ़

हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचने में जहां करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रेन से यह सफर 7 घंटे का हो जाता है। हालांकि, अब हवाई मार्ग से यह समय काफी कम हो जाएगा। फ्लाइट से लगभग एक घंटा में ही यात्री चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now