RCB ने जीता अपना पहला IPL खिताब, PBKS को हार के बाद भी 12.5 करोड़ रुपए, जानें चैम्पियन टीम को क्या-क्या मिला

On: June 4, 2025 6:32 AM
Follow Us:
IPL 2025

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 सीजन में अपना पहला खिताब जीता। फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर ये मुकाम हासिल किया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 बनाकर सिमट गई।

RCB की इस जीत के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार पंजाब किंग्स को 6 रन से फाइनल हराया और PBKS के पहले खिताब का इंतजार बढ़ा दिया।

IPL की चमचमाती ट्रॉफी जीतने पर RCB को 20 करोड़ रुपए की विनिंग प्राइज मिली। वहीं रनर-अप PBKS को 12.5 करोड़ रुपए की राशि मिली। तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस को 7 और चौथे नंबर की टीम गुजरात टाइटंस को 6.50 करोड़ रुपए मिले।

आपको बता दें कि इस सीजन में सबसे ज्यादा 759 रन बनाने वाले गुजरात के साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप दी गई, जबकि सबसे ज्यादा 25 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप मिली। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी सुपर स्ट्राइकर ऑफ सीजन चुने गए।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now