हरियाणा के रोहतक में अवैध कॉलोनियों पर कसा शिकंजा, जिला उपायुक्त ने किया ये बड़ा ऐलान

On: May 27, 2025 5:47 PM
Follow Us:
Crackdown on illegal colonies in Rohtak, Haryana, District Deputy Commissioner made this big announcement

हरियाणा के रोहतक में जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनी, कब्जे व निर्माण के विरुद्ध तोड़-फोड़ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला नगर योजनाकार एवं नगर निगम द्वारा अनाधिकृत कॉलोनी व निर्माण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जाए।

धर्मेंद्र सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनाधिकृत कॉलोनियों व अनाधिकृत ढांचों को गिराने के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जिला नगर योजनाकार से अनाधिकृत कॉलोनी / निर्माण को गिराने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जिला में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को एकीकृत रूप में लागू करते हुए जिला नगर योजनाकार एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जाए ताकि एक विशेष क्षेत्र में एक ही समय ज्यादा से ज्यादा अवैध कॉलोनी व निर्माण को गिराया जा सके।

संबंधित उपमंडलाधीश द्वारा इस अभियान की निरंतर निगरानी की जाए।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राधिकरण से संबंधित ग्रीन बेल्ट व ग्रीन बेल्ट में स्थित पौधों को हानि पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि एचएसआईआईडीसी द्वारा भी उनकी भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने तथा अनाधिकृत कॉलोनी काटनें वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अनाधिकृत कॉलोनी व निर्माण को हटाने के लिए किए जा रहे खर्च की संबंधित व्यक्तियों से रिकवरी करवाएं। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर ऐसे अभियान में हुए खर्च की पूरी रिकवरी करवाई जाए।

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शामलात भूमि पर 20 वर्ष पुराने रिहायशी मकानों को नियमित करने से संबंधित आदेशों की पालना की जाए। शामलात भूमि पर 500 गज तक बनें 20 वर्ष पुराने मकान को नियमित करने का प्रावधान किया गया है यदि यह मकान तालाब व रास्ते की जमीन पर नहीं बने हुए है।

ऐसे मकानों को नियमित करवाने के लिए 20 वर्ष पुराना रिहायश का प्रमाण होना अनिवार्य है।

इस अवसर पर सांपला के उपमंडलाधीश उत्सव आनंद, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, जिला नगर योजनाकार सुमनदीप, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अरूण कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोहताश सहित अन्य संबंधित विभागों े अधिकारी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now