PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: केंद्र सरकार की इस खास योजना का फायदा उठाकर आप बिजली के मोटे बिलों से छुटकारा पा सकते हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी भी देती है।PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
इस योजना के तहत अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाएं और बिजली बिल के झंझट से मुक्त हो जाएं। यही नहीं स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण का भी भला करेंगे। गजब की बात यह है कि सरकार इस सोलर पैनल लगवाने के लिए 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। मतलब मजे ही मजे! तो फिर देर किस बात की है, इस लेख में पढ़ लें इस योजना से जुड़ी हर बात।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2024 को देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और विदेशों पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सौर योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी देने का प्रावधान रखा गया।
सोलर पैनल लगवाने के बाद आप 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं। यही नहीं अगर ज्यादा बिजली पैदा होती है तो उसे सरकार को बेचकर पैसा भी कमाया जा सकता है। इस योजना के तहत सरकार ने साल 2027 तक एक करोड़ सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य बनाया। एक करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से हर साल 75,000 करोड़ रुपये की बचत होगी। साथ ही इस योजना से कार्बन फुटप्रिंट भी कम करने में मदद मिलेगी।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य
पर्यावरण को कम से कम नुकसान हो, इसलिए Clean Energy को बढ़ावा देना
सोलर पैनल लगाने से मिलेगी मुफ्त बिजली, मंहगे बिजली बिल के जंजाल से मुक्ति
ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन सकेगा और विदेशों पर निर्भरता कम होगी
सोलर पैनल निर्माण और उन्हें लगाने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्या फायदे हैं?
सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी, जो सीधे खाते में आएगी
बिजली बिल 0 या फिर बहुत ही कम हो जाएगा, बार-बार बिजली गुल होने की टेंशन लेने की भी जरूरत नहीं
एक बार सोलर पैनल लगा लिया तो समझिए करीब 20-25 तक लगभग मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा
क्लीन और ग्रीन एनर्जी की वजह से आप धरती को भी प्रदूषण से बचाने में अपना योगदान दे पाएंगे
अगर सोलर पैनल से जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है तो ग्रिड को बेचकर पैसा भी कमाया जा सकता PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
ग्रुप हाउसिंग सोसायटी या RWA को मिलने वाली सब्सिडी
18,000 प्रति kW की सब्सिडी मिलेगी सरकार की ओर से
3 kW प्रति घर के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी
500 kW तक कॉमन फैसिलिटी जैसे EV Charging वगैरह तक मिलेगी सब्सिडी
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ सिर्फ भारत के नागरिकों को ही मिलेगा
घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह होनी चाहिए
परिवार पहले से ही सोलर पैनल से जुड़ी किसी योजना का लाभ न ले रहा हो
घर में वैध बिजली का कनेक्शन होना चाहिए
मकान या फ्लैट में रहने वाले या फिर छोटे बिजनेस संस्थान भी लाभ उठा सकते हैं
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग इस योजना के लिए पात्र हैं
पीएम सूर्य घर बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
STEP-1
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Login में Consumer Login पर क्लिक करें
अपना मोबाइल नंबर Enter करें और OTP के साथ वैरिफाई करें
PM Surya Ghar Login
अब आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी, अपना नाम भरें
फिर Email ID भरें, Get OTP पर क्लिक करें
मेल पर आए ओटीपी को एंटर करें और वैरिफाई करें
अब अपना पूरा पता भरें, राज्य व जिला चुनें और पिनकोड डालें और Save कर दे
STEP-2
आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप आवेदन फॉर्म वेंडर के माध्यम से भरवाना चाहते हैं?
Yes पर क्लिक करने के बाद आपसे Vendor चुनने को कहा जाएगा
स्क्रीन पर वेंडर्स की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, आप उसमें से कोई भी चुन सकते हैं
अगर आप किसी खास वेंडर को चाहते हैं तो Shortlist Vendor के ऑप्शन पर क्लिक करें
आपके सामने सभी वेंडर्स की रेटिंग और कितने इंस्टॉलेशन किए हैं, पूरी लिस्ट खुल जाएगी
Select Vendors में से आप इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं
STEP-3
अगर खुद फॉर्म भरना चाहते हैं तो लॉगिन के बाद My Application सेक्शन पर क्लिक करें
Apply for Solar Rooftop पर क्लिक करें, अपना राज्य, जिला और बिजली मुहैया कराने वाली कंपनी चुनें
अब Consumer Account Number पर क्लिक करें और Fetch Details पर क्लिक करें
अगर स्क्रीन पर आने वाली डीटेल सही है तो Next पर क्लिक करें
STEP-4
अब एक नया फॉर्म खुलेगा, इसमें अपना Gender (लिंग) चुनें
आपकी लोकेशन ग्रामीण है या शहरी, यह चुनें
अगर ग्रामीण है तो ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस और तालुका चुनें, ग्राम पंचायत का चयन करें
अगर शहरी है तो शहरी निकाय का नाम चुनें और अगर लिस्ट में से किसी ने फॉर्म भरने में मदद की है तो चुनें
अगर आपने CSC या ग्राम पंचायत चुना है तो VLE Code भरें
अगर पिछले सेक्शन में Others चुना है तो रेफरेंस कोड भरिए
STEP-5
अब Electricity Distribution Company Details पर क्लिक करें
एक बार ठीक से देख लें कि सारी जानकारियां सही हैं या नहीं
अब Solar Roof Top Details पर क्लिक करें
कैटेगरी चुनें, आप Residential और RWA में से किसी एक को चुन सकते हैं
आपको कितने किलोवाट का सोलर प्लांट चाहिए, उसकी जानकारी भरिए
आपको अपनी लोकेशन का Longitude और Latitude भरना होगा
आप Click on Map पर क्लिक करके भी सिलेक्ट कर सकते हैं
मैप पर क्लिक करके बॉक्स खुल जाएगा, उसमें अपना एड्रेस डालकर यह जानकारी मिल जाएगी
STEP-6
अब Click for Solar Rooftop Calculator पर क्लिक करें
इससे आप देख सकते हैं कि आपको कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा
अब Electricity Consumption में जनवरी महीने की खपत और बिजली बिल भरिए
आपके स्क्रीन पर पूरी डीटेल आ जाएगी कि कितना पैसा खर्च होगा, कितना पैसा बचेगा
कितने साल में आपका निवेश पूरा हो जाएगा, आपको कितनी बचत होगी
अगर सब्सिडी नहीं लेना चाहते हैं तो Give up Subsidy पर क्लिक करें, अपना Consent दें
STEP-7
अब Documents Upload पर क्लिक करें
यहां मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें
आप चाहें तो अपना बिजली का बिल भी अपलोड कर सकते हैं
Submit Button पर क्लिक कर दें
आगे के STEPS
आपके आवेदन फॉर्म पर Approval आने के बाद अपना वेंडर चुनें
सब्सिडी के लिए अपने बैंक की पूरी डीटेल भर दें
Plant Install होने के बाद वेंडर वैरिफिकेशन के लिए डीटेल साझा करेगा
Vendor यही डीटेल DISCOM के साथ भी साझा करेगा
DISCOM स्थान पर जाकर वैरिफिकेशन करेगा, इसके बाद ही सब्सिडी के लिए आवेदन किया जा सकता है
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए? PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
पहचान पत्र
आवास प्रमाण पत्र
बिजली का बिल
छत के मालिकाना हक का प्रमाण पत्र
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सब्सिडी कैसे मिलेगी?
ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
अब My Application पर क्लिक करें, आपकी डीटेल खुल जाएगी
सब्सिडी के लिए आवेदन करने से पहले अपनी बैंक की डीटेल अच्छे से जांच लें
अगर सब सही है तो Redeem Subsidy बटन पर क्लिक करें
वैरिफिकेशन के बाद सब्सिडी का पैसा आपके खाते में आ जाएगा
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सब्सिडी का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप अपनी सब्सिडी का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो फिर से लॉगिन करें
My Application में अगर Redeem Subsidy में Pending दिखा रहा है तो
उसी बॉक्स में Click Here पर क्लिक करें, आपके सामने पूरी डीटेल खुल जाएगी

















