School Summer Holidays : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है. 20 मई 2025 से लेकर 15 जून 2025 तक स्कूलों में कुल 27 दिन की छुट्टियां रहेंगी. इस अवधि में बच्चों और शिक्षकों दोनों के बीच छुट्टियों को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
भयंकर गर्मी के चलते समय से पहले छुट्टियां तय
राज्य में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है. यही वजह है कि गर्मी की छुट्टियां वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पहले से ही तय कर दी गई थीं. हालांकि यदि मौसम अधिक खराब हुआ, तो छुट्टियों में बदलाव की संभावना भी बनी रहती है.
19 मई को लगेगी स्कूल की अंतिम कक्षा
19 मई 2025 को राज्य के स्कूलों में अंतिम बार कक्षाएं संचालित की जाएंगी. इसके बाद 20 मई से गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत हो जाएगी. यह नियम प्रदेश के 1246 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लागू होगा.
समर कैंप को लेकर शिक्षकों में नाराजगी
इस बार गर्मी की छुट्टियों के दौरान समर वेकेशन कैंप जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. हालांकि शिक्षक संगठनों ने इन आयोजनों को स्थगित करने की मांग की है. शिक्षकों का कहना है कि तेज गर्मी में ऐसे कार्यक्रम बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन शिविरों को अनुकूल मौसम तक टाल दिया जाए. School Summer Holidays
16 जून से शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
शिक्षकों की छुट्टी 15 जून तक ही मान्य रहेगी. 16 जून से सभी शिक्षकों की स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है. इस दिन से स्कूलों का संचालन फिर से शुरू होगा. सभी विद्यालयों को इसकी पूर्व सूचना दे दी गई है ताकि समय पर तैयारियां की जा सकें. School Summer Holidays
समर कैंप के लिए शिक्षकों की भागीदारी जरूरी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने जानकारी दी है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान चलने वाले शिविरों और कार्यक्रमों में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक होगी. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास और स्कूल सुधार से जुड़ा हुआ है. इसलिए शिक्षामित्र और अनुदेशकों को भी स्कूल में उपस्थित रहना होगा.

















