Haryana News: हरियाणा के वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, हाई-वे पर वाहन खड़ा करने पर होगा चालान

On: March 28, 2025 5:11 PM
Follow Us:

Haryana News: उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने हाईवे पर ट्रक जैसे भारी वाहनों को खड़ा करने पर उनके चालान करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त आज लघु सचिवालय के सभागार में सडक़ सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों को खड़ा करना गैरकानूनी है और यह सडक़ दुर्घटना का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में हाईवे पर ट्रक या अन्य भारी वाहन के खड़ा रहने की वजह से सडक़ दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।Haryana News

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को रात के समय नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश जारी किए। जिला योजनाकार को निर्देश देते हुए उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर नेशनल हाईवे पर बनाए गए अवैध कट व ढाबों को हटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे के दोनों और 500 मीटर के दायरे में कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। अगर कहीं पर ऐसा निर्माण कार्य हुआ है तो उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।Haryana News

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि सडक़ दुर्घटना की स्थिति में घायलों के तुरंत उपचार की सुविधा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में 65 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल पर है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि अगर कोई व्यक्ति सडक़ दुर्घटना में घायल हो जाता है तो उसे तुरंत पैनल के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाएं। इन सभी अस्पताल में बिना किसी शर्त के डेढ़ लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करने का प्रावधान सरकार की योजना के तहत किया गया है। उन्होंने रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों के चालान करने के भी निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित उन सडक़ों की मरम्मत करवाने का काम करें, जहां पर गड्ढे बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि गड्ढों की वजह से भी सडक़ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान काटे। सुरक्षित वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने एरिया के डीएसपी के साथ स्कूली बसों की चेकिंग करें। इन बसों में कमी पाए जाने पर बाकायदा उन्हें नोटिस जारी किया जाए।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जो स्कूल बसें नियमों का उल्लंघन करके सडक़ों पर चल रही है, तो उन्हें जब्त किया जाएगा।
उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने एनकोड की बैठक की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों के आसपास की दुकानों की निगरानी रखी जाए, कहीं इन दुकानों से नशीले पदार्थ की बिक्री तो नहीं की जा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय परिसर में यह सुनिश्चित करें कि नशे से संबंधित पौधे तो नहीं पनप रहे है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से नशा बेचने व नशा करने वालों का डाटा प्रशासन द्वारा एकत्रित किया जा रहा है और उसके आधार पर आगामी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने शराब की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि अगर कहीं पर शराब के अवैध आहते चल रहे हैं, तो इस स्थिति में एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में पीसी पीएनडीटी एक्ट को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा बंधुआ मजदूरी, अवैध माइनिंग, बाल श्रम, सिंचाई, बिजली, यातायात, टाउन प्लानिंग आदि को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एसडीएम सांपला उत्सव आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि शेखर, महम के एसडीएम दलबीर फौगाट, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की सचिव मेजर गायत्री अहलावत, नगराधीश अंकित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी तथा संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now