Public Holiday: अंबेडकर जयंती पर स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, केंद्र सरकार ने राजकीय अवकाश किया घोषित

On: March 21, 2026 10:13 PM
Follow Us:

Public Holiday: केंद्र सरकार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल 2025 को देशभर में राजकीय अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा लिया गया है।

डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने भारत के संविधान को आकार देने के साथ-साथ सामाजिक समानता, दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए अथक संघर्ष किया। उनकी जयंती जो 14 अप्रैल को मनाई जाती है।

इस वर्ष 14 अप्रैल को सोमवार के दिन होने के कारण, यह अवकाश देशभर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लागू होगा। आधिकारिक ज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया है कि इस निर्णय को सभी मंत्रालयों और विभागों तक पहुंचाया जाए।

इन जगहों पर भी मान्य होगा अवकाश

इस ज्ञापन में यूपीएससी, सीवीसी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, केंद्रीय सूचना आयोग, और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को भी शामिल किया गया है।

इसके साथ ही, सभी संलग्न और अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों, और सार्वजनिक शिकायत और पेंशन मंत्रालय से संबंधित इकाइयों को भी इस अवकाश का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

इस अवकाश की घोषणा को व्यापक प्रचार के लिए पीआईबी, शास्त्री भवन, और डीओपीटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस अवकाश के दौरान, स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment