Haryana Cow Scheme: देशी गाय पालने पर हरियाणा सरकार देगी ईनाम , जानें क्या है योजना

On: March 24, 2025 8:30 AM
Follow Us:
Haryana Cow Scheme

Haryana Cow Scheme: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गाय पालने वाले लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है, आज हम आपको इस बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा देशी गाय पालने पर 30000 रुपए की अनुदान राशि देने का बड़ा ऐलान किया गया है।

हरियाणा सरकार का किसानों के लिए बड़ा ऐलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे किसानों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मदद मिलने वाली है।

इसके अलावा किसानों को पशुपालन के लिए सामान्य क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख रुपए तक का लोन भी बेहद आसानी से मिल जाएगा, किसान भी इस खबर को सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। Haryana Cow Scheme

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति मिनी डेयरी खोलना चाहता है तो उसे कुल लागत पर 25% सब्सिडी का लाभ मिलने वाला है। जानकारी देते हुए बताया गया कि अनुसूचित जाति के लोगों के लिए विशेष प्रावधान है, जिसमें उन्हें दो से तीन पशु डेयरियां खोलने पर 50% तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

हाईटेक डेयरी खोलने की योजना में यदि कोई व्यक्ति 20 या इससे अधिक दुधारू पशुओं की डेयरी खोलता है तो उसे सरकार की ओर से ब्याज में छूट भी प्रदान की जाती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now