मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, नारनौल में बनेगा सैनिक सदन: आरती राव

On: March 20, 2025 2:57 PM
Follow Us:
Haryana News:

Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि हरियाणा में सबसे पहले सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने का प्रयास किय जा रहा है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट की कमी को दूर करने में अभी थोड़ा समय लगेगा।

इतना ही नही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा नियमों में काफी बडा बदलाव किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। इसके बाद सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।

दादरी से भाजपा विधायक सुनील सतपाल सांगवान की मांग पर उन्होंने यह जवाब दिया। वहीं, बाढड़ा विधायक उमेद पातूवास की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरोदी और संतोखपुरा पीएचपी में जल्द ही डेंटल एक्स-रे सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके बाद बाढड़ा में भी यह सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें  DHARUHERA: राजतिलक होते ही अयोध्या में छाई खुशी

बाढड़ा में अस्पताल बनाने की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गोपी और झोझू कलां में पहले से ही दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। हलके में छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं।

 

 

नारनौल में बनेगा सैनिक सदन: हरियाणा के सैनिक एवं अर्द्ध-सैनिक कल्याण विभाग द्वारा नारनौल वासियों को एक बडा तोहफा दिया जाएगा। इसी के चलते नारनौल मेंं सैनिक सदन का निर्माण करवाया जाएगा। इस सिरे पर चढाने के लिए नारनौल में जमीन चिह्नित की जा चुकी है। ब

यह भी पढ़ें  VIP Room: यहां सिर्फ 1 रुपये में मिलता है VIP रूम, मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

बताद दे कि विभाग के मंत्री राव नरबीर सिंह व नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने यह सवाल उठाया था। उसके जबाव ये निर्णय लिया गया है।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now