Haryana News: औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा स्थित कूलर बनाने वाली एमपीपीएल कंपनी में मंगलवार सुबह-सुबह भयंकर आग लग गई। रेवाड़ी बावल, धारूहेड़ा, भिवाडी, पाटादी, बावल सहित 20 से ज्यादा गाडियों ने करीब 7 घंटे मे आग पर काबू पाया। आगजनी से करोडो का सामान जलकर राख हो गया है।

बता दे की धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बा स्थित एमपीपीएल कंपनी कूलर, मशीनों के स्पेयर पार्ट्स बनाने का कार्य करती है। रात को कंपनी में कार्य जारी था तथा 73 कर्मचारी कार्यरत थे। डिस्पेच एरिया में अचानक आग गई। कर्मचारियो नें अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से भडक गई। Haryana News
7 घंटें में आग पर पाया काबू: कंपनी प्रबधंन की ओर आग लगने की सूचना दमकल केंद्रों को दी। रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा, भिवाडी, पाटोदी, मानेसर, रीको सहित 20 से ज्यादा गाडियों ने करीब 7 घंटे मे आग पर काबू पाया। आग लगने से धुंआ ही धुंआ हो गया। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से कंपनी में करोडो रूपए का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन गनीमत यही रही कोई जनहानी नहीं है।

करोंडों का नुकसान: कंपनी में अल सुबह डिस्पेच एरिया में आग लग गई थी 20 से ज्यादा गाडियो करीब 7 घंटे मे आग पर काबू पाया है। आग से करोडों रूपए का नुकसान हो गया है। आग शार्ट शर्किट के जरीय लगी है।
सत्यनारयाण्, सीईओ, एमपीपीएल कंपनी धारूहेड़ा

















