Accident in Haryana: रेवाडी में कार डिवाईडर से टकराई, लगी आग, हुआ दर्दनाक हादसा

On: March 21, 2026 9:54 PM
Follow Us:

Accident in Haryana:  रेवाड़ी शहर के बाईपास स्थित गांव कालूवास के निकट हुए इस दुखद हादसे ने एक परिवार को खों में डाल दिया। हादसा तब हुआ जब देवेंद्र और उसका परिवार अपनी होंडा अमेज कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। दूसरे वाहन द्वारा कट मारने से उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। कार के पलटते ही आग लग गई।

रामपुरा थाना पुलिस ने बताया कि झज्जर जिले के गांव सेलंगा के रहने वाले 40 वर्षीय देवेंद्र अपने ससुराल गांव कालूवास में पत्नी 38 वर्षीय रजनीबाला और 17 साल की बेटी किरण व 14 साल के बेटे साहिल के साथ आए हुए थे। वे शाम को होंडा अमेज कार में सवार होकर सभी अपने घर सेलंगा जा रहे थे।

पत्नी की मौत, पति व बच्चे घायल: रेवाडी में कार पलटने से हए हादसे में देवेंद्र की पत्नी रजनीबाला की मोत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे और पति घायल हो गए। इस घटना ने रजनीबाला के निधन से परिवार पर गहरा आघात पहुँचाया। पुलिस ने मामले आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now