BREAKING NEWSNATIONAL

Delhi News: विदेश से Gold लाना तस्करी नहीं, बस इससे ज्यादा नहीं होना चाहिए ?

पिछले साल तस्करी के चलते कितना पकडा गया था गोल्ड, क्यों हो ही तस्करी यहां पढे पूरी डिटेल्स

Delhi News, Best24News : कन्नड़ और तमिल फिल्म अभिनेत्री व डीजीपी की बेटी रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। वह दुबई से इंडिया आ रही थी चैकिंग के दोरान उसके पास 14.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। इतना ही उसके घर से भी भारी मात्रा में नकदी व सोना मिला है। इसी केा लेकर तमिल फिल्म अभिनेत्री व डीजीपी की बेटी रान्या राव सुर्खियों में आ गई है।

इस मामले को सुर्खियों में आने पर गूगल पर तेजी से गोल्ड को लेकर सर्च किया जा रहा है विदेश से कितन सोना ला सकते है। अगर पकडे गए तो कितनी सजा होगी। इतना ही वहां किस रेट गोल्ड मिलता होगा। इस तरह के कई सवाल आजकल चर्चा में बने हुए है।

कोई पहला केस नहीं है: बता दे विदेशों से गोल्ड लाने के मामले में पहले भी काफी लोग पकडे जा चुके हैै लेकिन यह सेलीब्रटी होने के चलते ज्यादा चर्चा में आ गई है। एक सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में हर साल हजारों किलोग्राम तस्करी का सोना पकड़ा जाता है। सराकरी आंकडों के चलते 2023-24 में CBIC ने लगभग 4,869.6 किलोग्राम अवैध सोना जब्त किया था।

 

आइए जानते हैं कि भारतीय नागरिक विदेश से कितना सोना ला सकते हैं?

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा निर्धारित सोने की लाने की सीमाएं और नियम यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आइए उनके बारे में संक्षेप में चर्चा करते हैं:

TRAIN CANCELLED
Railway News: यात्री जरा ध्यान दे! इस रूट की ये ट्रेन हुई रद्द, यहां पढे ट्रेनों के नाम व शेडयूल

विदेश से गोल्ड लाने की सीमा:

पुरुष यात्रियों के लिए: 20 ग्राम तक सोना बिना शुल्क के लाया जा सकता है।
महिला यात्रियों के लिए: 40 ग्राम तक सोना शुल्क मुक्त लाने की अनुमति है।
बच्चों के लिए: 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी 40 ग्राम तक सोना लाने की छूट है, लेकिन इसके लिए पारिवारिक संबंध का प्रमाण देना आवश्यक होता है।

यदि कोई यात्री तय सीमा से अधिक सोना लाता है, तो उसे इसके लिए कस्टम ड्यूटी का भुगतान करना होगा।

सोने की तस्करी के प्रमुख कारण:
उच्च आयात शुल्क: भारत में सोने पर उच्च करों के कारण इसकी कीमत बढ़ जाती है, जिससे तस्करी आकर्षक बन जाती है।

कम कीमत वाले सोने की खरीद: तस्कर दुबई, म्यांमार और कुछ अफ्रीकी देशों से कम कीमत पर सोना लाकर भारत में उसे ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

ऐतिहासिक तस्करी: पहले के अपराधियों जैसे हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम समुद्री मार्ग से सोने की तस्करी करते थे, लेकिन अब तस्कर नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

REWARI BUS STAND
Rewari Bus Stand: फिर अटका बस स्टैंड निमार्ण कार्य, अब ये वजय आई सामने

सोने की तस्करी के प्रमुख स्रोत:
संयुक्त अरब अमीरात (UAE): सबसे अधिक सोना यहीं से आता है।
म्यांमार: भारत-म्यांमार सीमा से सोने की तस्करी आम है।
अफ्रीकी देश: कुछ अफ्रीकी देशों से भी सोने की अवैध आपूर्ति होती है।

तस्करी पर सख्त कार्रवाई:
जो व्यक्ति सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा जाता है, उसके खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई की जाती है।

  • दोषी पाए जाने पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना।
  • कुछ मामलों में उम्रकैद की सजा।
  • तस्करी में संलिप्त व्यक्ति की विदेश यात्रा पर आजीवन प्रतिबंध।

Indian  क्यों लाते हैं विदेश से सोना?

भारत में सोने को संपत्ति, परंपरा और निवेश का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है. हालांकि, भारत में सोने पर लगने वाले करों के कारण इसकी कीमत अधिक होती है.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों में सोने पर कर नहीं लगता, जिससे इसकी कीमत भारत की तुलना में कम होती है। यहीं कारण है लोग विदेश से गोल्ड लाने का प्रयास करते है।

 

तारा संस्थान उदयपुर ने धारूहेड़ा में लगाया कैंप, उमडी भीड
Haryana News: तारा संस्थान उदयपुर ने धारूहेड़ा में लगाया कैंप, उमडी भीड

सोने की तस्करी से जुड़ी अन्य खबरें

केस एक: अबूधाबी से ब्यावर का युवक प्राइवेट पार्ट में 90-लाख का सोना छुपाकर लाया था। उसे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकडा गया था।

केस दो: जयपुर एयरपोर्ट पर 8 महीने पहले भी मस्कट (ओमान) से जयपुर आए प्लेन में बैठे दो पैसेंजर से 2 किलो सोना बरामद किया गया था। दोनों राजस्थान के ही है। जो जयपुर में सोने की सप्लाई देकर दिल्ली से दूसरी फ्लाइट के जरिए फिर मस्कट जाने वाले थे। लेकिन दोनो पकडे गए।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button