Haryana: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के काफिले का शुक्रवार को कई वाहन टकरा गए। जिससे करनाल के पास काफी समय तक जाम लगा रहा। हालांकि मौके पहुचीं पुलिस स्थिति को संभाल लिया जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
जानिए कैसे हुआ हादसा: हरियाणा से करनाल से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। बता दे कि हरियाणा के करनाल के कर्ण लेक स्थित कार्यालय में मोहल लाल अपने काफिले के साथ जा रहे थे।
हादसे के दौरान गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ, जिसमें एक एस्कॉर्ट गाड़ी के आगे और पीछे दोनों हिस्सों में क्षति दिखाई दी। बताया जा रहा है अचानक 4 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में एक बुजुर्ग दंपती को मामूली चोटें आईं। हालांकि वैसे मोहन लाल बड़ौली सभी सेफ है।
बुजुर्ग ने बताया कि वह अपनी ग्रैंड विटारा गाड़ी में चंडीगढ़ से फरीदाबाद जा रहे थे, तभी वीआईपी गाड़ियां उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रही थीं। इसी बीच इनोवा कार तेज गति से आई और अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे इनोवा कार एक सफेद रंग की पुलिस गाड़ी से टकरा गई और हादसा हुआ।
बताया जा रहा है हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर एक मीटिंग करनाल में होनी थी। भाजपा अध्यक्ष अपने काफीले के साथ इस मिटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद करनान में काफी समय यातायात प्रभावित हुआ

















