BREAKING NEWSNATIONALSPORTS

PM Modi: ओडिशा-उत्तराखंड का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देंगे कई परियोजनाओं की सोगात

PM Modi:  38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से शुरू हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे तथा करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

बता दे कि राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा लेंगे। 17 दिनों तक चलने वाले इस खेल में 35 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 33 खेलों में पदक दिए जाएंगे, जबकि दो खेल प्रदर्शनी खेल होंगे।

योग और मल्लखंब को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। इस आयोजन में देशभर से 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे।

उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उदघाटन: बता दे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे खेल के उद्धटनल से पहले 1 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। PM Modi

 

ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित इस प्रमुख वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन (ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट) का उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन के केंद्र के साथ-साथ भारत में एक प्रमुख निवेश गंतव्य और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Best24News

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं। More »
Back to top button