8th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को लगेगा बड़ा झटका, नहीं होगा बेसिक सैलरी में इजाफा

On: July 28, 2025 12:45 PM
Follow Us:
8th Pay Commission: Lakhs of employees will face a big shock, basic salary will not increase

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को बड़ा झटका लगा है। कर्मचारी 18,000 रुपये न्यूनतम सैलरी से बढ़कर 51,0000 रुपये होने की संभावना लगा रहे थे। लेकिन नई रिपोर्ट के अनुसार बेसिक सैलरी में कम रुपये की बढ़ोत्तरी होगी।

8वां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में 13 फीसदी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अभी तक कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बेसिक सैलरी 3 गुना हो सकती है। लेकिन नई रिपोर्ट से कर्मचारियों को बड़ा झटका लग सकता है।

कितना बढ़ेगा न्यूनतम वेतन?

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.8 रखा जा सकता है। इसका मतलब है कि मौजूदा सैलरी में 1.8 से गुणा करके नई सैलरी तय की जाएगी। इस हिसाब से न्यूनतम सैलरी 18 हजार से 30 हजार रुपये प्रति माह की जा सकती है। जो अभी तक ऐसी खबरें आ रही थी कि ये बढ़कर 51 हजार रुपये हो सकता है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now