Rewari: नशे में पति ने दबाया पत्नी का गला, पुलिस ने बचाई ऐसे जान

On: July 4, 2023 8:08 PM
Follow Us:

महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
रेवाड़ी: गांव जाटूवास में एक नशेडी ने शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगे। जब उसने मना किया तो उसका गला दबा लिया। गनीमत यहीं रही सूचना पाकर डायल 112 टीम ने महिला को अस्तपाल पहुंचा दिया जिसे उसकी जान बच गई।Rewari: बालियर खुर्द में अधूरे कार्य से लोग परेशान, घटिया मेटिरियल को लेकर लोगो में रोष

 

PP sec 3 04.07.23
Rewari: पत्नी का गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी पति को किया गिरफ्तार

क्या था मामला: डायल-112 पर सोमवार की रात को एक सदेंश आया कि जाटूवास गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया है। सूचना पर जब डायल-112 मौके पर पहुंची तो वहां पर मौसमी उर्फ रेनू नाम की महिला बेहोशी की हालत में घर के आंगन में पड़ी मिली।

महिला का करवाया भर्ती: पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल में पहुंचाया और उनका उपचार कराया। उपचार के पश्चात महिला ने होश में आने पर बताया कि उसके पति बहुत अधिक शराब पीते हैं।

वह एक निजी अस्पताल में काम करके अपना परिवार पाल रही है। वह हर रोज शराब के लिए पैसे मांगता है और नहीं देने पर मारपीट करता है।Rewari: MLA Laxman Yadav के घर के सामने टूटे रोड पर सेक्टर चार RWA ने लगाए पौधे

रात को भी की थी मारपीट: सोमवार रात को भी उसका पति नशे की हालत में आया तो उससे मारपीट करते हुए और शराब के लिए पैसे मांगे। महिला के ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उसका गला दबा दिया। इसकी वजह से महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे रेवाडी भर्ती करवाया जिससे उसकी जान बच गई।

आरोपी पति काबू: सेक्टर 3 पुलिस ने गांव जाटूवास में सोमवार की रात को एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जाटूवास निवासी मन्जीत पुत्र हवा सिंह के रूप में हुई है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now