New Railway Line: केंद्र सरकार अब बिहार में सड़कों के साथ-साथ रेलवे नेटवर्क के विस्तार पर भी जोर दे रही है. इसी कड़ी में जमालपुर से भागलपुर के बीच 53 किलोमीटर लंबी तीसरी रेलवे लाइन के लिए सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है. अब चौथी लाइन की योजना पर भी तेजी से काम शुरू हो चुका है.
तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का होगा निर्माण
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पहले चरण में तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा. सर्वे पूरा हो चुका है और अब डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है. इसके बाद चौथी लाइन पर भी काम शुरू होगा. जिससे माल और यात्री ट्रेनों के संचालन में बड़ी सुविधा होगी.New Railway Line
30 लेवल क्रॉसिंग हटेंगी
रेलवे की योजना है कि रेलखंड पर मौजूद 30 लेवल क्रॉसिंग्स को हटाया जाएगा. इनकी जगह पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और अंडरपास बनाए जाएंगे, ताकि यातायात निर्बाध और सुरक्षित हो सके. इसके लिए रेलवे इंजीनियरिंग और ट्रैफिक विभाग पहले से सक्रिय है.
सुरंग निर्माण पर भी होगी भारी निवेश
जमालपुर-रतनपुर सेक्शन में पहले से दो रेलवे सुरंगें मौजूद हैं — एक ब्रिटिश काल की पुरानी सुरंग, और दूसरी जो 2022 में शुरू की गई थी. अब रेलवे यहां तीसरी और चौथी रेल लाइनों के लिए नई और चौड़ी सुरंग बनाने की योजना पर काम कर रहा है.
1094 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी नई सुरंग
इस प्रस्तावित सुरंग में दो ट्रैक होंगे और इसका निर्माण कार्य लगभग 1094 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. यह नई सुरंग मौजूदा दोनों सुरंगों से ज्यादा चौड़ी और आधुनिक होगी, जिससे ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और तेज हो सकेगा.
2.30 लाख करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी पूरी परियोजना
इस पूरी रेलखंड परियोजना पर अगले पांच वर्षों में लगभग 2 लाख 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह परियोजना न केवल बिहार के रेलवे ढांचे को मजबूत करेगी बल्कि राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास में भी योगदान देगी.New Railway Line

















