Navi Mumbai: महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड सेरेमनी में तेज धूप के चलते 50 लोग गिरे, 11 की मोत्

On: April 17, 2023 8:37 AM
Follow Us:

मुंबई: नवी मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र भूषण समारोह के दौरान रविवार को तेज धूप की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। हालाकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ भी सकता है। क्यो​कि 50 अधिक लोग अभी भी अस्पताल मे भर्ती है।Rewari crime: कार में बैठकर IPL मैच पर सट्टा लगा रहे दो काबू, लैपटाप और चार मोबाइल बरामद

बता दे कि रविवार को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह आयोजित किया था। कार्यक्रम के चलते हजारों लोग तेज धूप के नीचे बैठे थे। सीएम एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में इन मौतों को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया।

शिंदे ने कहा, ‘करीब 50 लोगों को नवी मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से छुट्टी दे दी गई।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिन में मुंबई शहर के पास खारघर में एक खुले मैदान में अप्पासाहेब धर्माधिकारी को पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे।


गर्मी से पडे लोग बीमार

उन्होंने कहा, ‘इस घटना के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया किया जाएगा। राज्य सरकार उनके इलाज के लिए अपने खजाने से भुगतान करेगी।’

घटना स्थल के निकटतम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शिंदे ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
Indian Railways: खाटू श्याम जाना होगा अब आसान, नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी

, लाखों लोग कई घंटे तक तेज धूप के नीचे खड़े थे। कई लोगों ने डिहाइड्रेशन और बेहोशी की शिकायत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती बीमार लोगों से मिले।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now