हरियाणा में 4 ट्रेनें रद्द: रेवाड़ी-हिसार और दिल्ली रूट पर रेल सेवा प्रभावित

On: September 11, 2023 10:27 AM
Follow Us:

हरियाणा: पहले चार दिन रेवाड़ी से दिल्ली जी 20 के चलते बंद थी। वही एक बार फिर सोमवार को हरियाणा के हिसार-दिल्ली और रेवाड़ी-हिसार के बीच चलने वाली 4 ट्रेनों को रद्द किया गया है। 3 ट्रेनें 11 सितंबर से और एक मंगलवार को रद्द रहेगी।Rewari: बाजरे की MSP पर खरीद नहीं, किसान संगठन करेंगा आज प्रदर्शन

यात्री परेशान: अचानक ट्रेनो के रद्द करने से यात्री परेशान है। हिसार व दिल्ली रूट पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेनो के रद्द होने से यात्रा करना बडा मुश्किल हो गया है।Rewari: दुर्घटना मुआवजा के मामलों मेंं 3 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दो ट्रेन रेवाड़ी-हिसार और दो ट्रेनें हिसार-दिल्ली के बीच रद्द की गई हैं।

सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम पूरी तरह ठंडा हो चुका है। तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री से नीचे आ चुका है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज व कल भी बारिश की संभावना जताई है।

3 दिनों से लगातार हो रही बारिश
बता दें कि पिछले 3 दिनों से रेवाड़ी में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। शनिवार को एक घंटे तेज बारिश के बाद रविवार को सुबह से शाम तक मौसम ठंडा बना रहा। दोपहर बाद तेज बारिश हुई। शाम को भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार रेलसेवा दिनांक 11 सिंतबर को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 11 सिंतबर को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04367, रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा दिनांक 11 सिंतबर को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 12 सिंतबर को रद्द रहेगी।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now