Rewari crime: मारपीट कर 38 सौ रूपए व ATM छीना-Best24news

On: June 5, 2022 5:48 PM
Follow Us:

गांव जाते समय बाइक सवार युवको ने रास्ता रोक दिया वारदात को अंजाम

रेवाडी: बदमाशो के हौसले बुलंद होते जा रहे है। हरिनगर के निकट चार युवकों ने रास्ता रोककर जमकर मारपीट की। बदमाशा उसके पास से 3800 रूपए व एटीएम कार्ड छीन कर फरार हो गए। मारपीट से घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Rewari News: आशा किरण में बच्चो का कराया योगाभ्यास-Best24news

रास्ता रोका ओर की मारपीट: पुलिस को दी शिकायत में गांव हरिनगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल पर अपने गांव हरिनगर जा रहे थे। गांव के पास ही हुसैनपुर निवासी सतपाल उर्फ लल्लू मोटरसाइकिल पर तीन अन्य लोगों के साथ खड़ा था। सतपाल ने अनिल से गांव तक एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के लिए कहा।

डायल-112: हरियाणा में भर्ती होगें 3500 ड्राइवर-Best24news
वह व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बैठा गया और चल दिए। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सतपाल उर्फ लल्लू व उसके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया।

मारपीट कर छीनी नकदी व एटीएम:

चारों लोगों ने डंडों से मारपीट शुरू कर दी और एक तरफ सुनसान जगह पर ले गए। मारपीट करते हुए आरोपितों ने अनिल की जेब से 3850 रुपये व एटीएम कार्ड छीन लिया। मारपीट में अनिल घायल हो गए और आरोपित मौके से फरार हो गए।

Rewari news: हरियाली को संजोए रखने का लिया ‘संकल्प ‘-Best24news
अधमरा कर छोड भागे: स्वजन ने बेहोशी की हालत में अनिल को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और अनिल की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट व नकदी छीनने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सतपाल ने पहले भी एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी छीनी थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now