Haryana News: नारनौल में आसमानी बिजली गिरने से 28 बकरियों की मौत, पशुपालक बेहोश

On: March 19, 2026 6:58 PM
Follow Us:
नारनौल में आसमानी बिजली गिरने से 28 बकरियों की मौत, पशुपालक बेहोश

Haryana News: नारनौल के गांव खेड़की में गुरुवार को अचानक मौसम खराब होने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। आसमानी बिजली गिरने से खेत में चर रही 28 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे को लेकर पशुपालक बेहोश हो गया तथा वहीं खेत मे गिर गया।

गांव में दहशत का माहौल: बता दे कि दो दिन से हरियाणा में बरिश के साथ ओलावृष्ठि हो रही है। जिसके फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं नारनौल में बिजली गिरने एक बडा हादसा हो गया है। बकरियो के मरने से पशुपालक को भारी नुकसान हो गया। ग्रामीणों के अनुसार बारिश और तेज गर्जना के बीच यह घटना हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।Haryana News

पशुपालक घायल: ग्रामीणो के अनुसार पशुपालक गौरव खेत में बकरिया चरा रहा था कि अचालक मोसम बिगड गया। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से खेत मेंं चर रही 28 बकरियो की मोत हो गई।Haryana News

हादसे में जहा ब​करियों की मौत हो गई वही पशुपालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

मुआवजे की मांग: घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोग भी परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, ताकि इस मुश्किल समय में उन्हें सहारा मिल सके। लोगो का कहना है सारी बकरियां मरने पशुपालक को काफी नुकसान हो गया है। ऐसे मे उसकी सहायता करनी चाहिए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now