मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Political news : रामपुरा हाउस को मिला “वारिस” , जानिए कौन है वो ?

On: August 30, 2025 6:56 AM
Follow Us:
सरोगेसी तकनीक से मां बनीं आरती राव, राजनीति में होगा नया चमत्कार

Haryana Political news: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी बेटी और हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव अब सरोगेसी तकनीक की मदद से मां बन गई हैं। परिवार के लिए यह पल बेहद खास है। आरती राव ने अपनी बेटे के जन्म पर खुशी जताई और कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है। Haryana Political news

आरती सिंह राव पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पोती हैं और राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनके पिता राव इंदरजीत सिंह भी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। आरती राव ने बताया कि व्यस्त राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन के बीच परिवार को आगे बढ़ाने का सपना सरोगेसी तकनीक से पूरा हुआ है।

वर्तमान में आरती राव महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से ATELI विधायक हैं और प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य, आयुष व चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाल रही हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है और विदेश में भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। राजनीति में वह लगातार सक्रिय रही हैं और अब मां बनने के बाद भी अपनी जिम्मेदारियों को उतनी ही गंभीरता से निभाने का संकल्प दोहराया है।

हरियाणा की राजनीति में राव परिवार का प्रभाव हमेशा अहम रहा है। प्रदेश के गुरुग्राम, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नारनौल क्षेत्रों में इस परिवार का मजबूत राजनीतिक दबदबा माना जाता है। 1967 में हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री बने राव बीरेंद्र सिंह के बाद से ही यह परिवार राजनीति का एक बड़ा चेहरा रहा है।

रामपुरा हाउस का वारिस बना जयबीर: हाल में जन्में बेटे का नाम जयबीर रखा गया हैं क्योंकि राव इंंद्रजीत के कोई बेटा नहीं है। उसके दो बेटी है। बेटी मीता शादी शुदा है उसके दो बेटे है लेकिन उसका तलाश हो चुका है इतना नही वह राजनीति से दूर है।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now