हादसा: नहर में गिरी कार, 2 लोग लापता

On: November 15, 2021 9:48 AM
Follow Us:

महेंद्रगढ़: गांव झगडोली के पास एक नहर में रात करीब दो बजे वैगनआर कार नहर में गिर गईहादसे में कार में सवार तीन लोग बह गए। जिनमें से एक की डेडबॉडी मिली है। करीब 13 साल की बच्ची को शीशा तोड़कर कार में से जिंदा निकाल दिया। बच्ची ने ही लोगों को बताया कि कार में उसके माता-पिता व भाई भी सवार थे। इसके बाद रात से ही बचाव कार्य शुरू किए गए। सुबह तक केवल एक महिला का शव ही निकाला जा सका था। इसके बाद दोपहर को एक और डेडबॉडी निकाल ली गई।

जानकारी के अनुसार रेवाडी के रामगढ़ निवासी प्रवीण परिवार सहित यहां अगिहार गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। अगिहार से वे किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए एक अन्य गांव गए। बाद में झगड़ोली की ओर से अपने गांव जा रहे थे। करीब दो बजे के आसपास कार नहर में गिर गई। नहर में गिरने के बाद कार का शीशा तोड़कर कर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह नहर का सरिया पकड़कर बाहर आ गई तथा रोड पर जाकर लोगों को बुलाने लगी। जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी 112 पर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से जानकारी मांगी तो लड़की ने बताया कि उसके साथ उसके मम्मी पापा व भाई भी थे। जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया तथा शवों की तलाश शुरू की। सुबह एक महिला का शव निकाल लिया गया। जिसके बाद गोताखोरों ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक युवक का शव भी बाहर निकाल लिया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now