सरेंडर कर सकता है अमृतपाल, अकाली दल की बैठक पर टिकी पुलिस की निगाहें

On: April 7, 2023 2:08 PM
Follow Us:

Punjab News , Best24News: पंजाब पुलिस के गले की फास बने अमृतपाल पर सरकार ने बडा अपेडट दिया है भटिंडा में शुक्रवार वाली अकाल तख्त की महत्वपूर्ण बैठक को होने वाली है। जिसपर भगोड़े अमृतपाल की पैनी नजर हैं। फिलहाल पंजाब पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।Dharuhera: नंदरामुपर बास में बाबा बिशनदास का मेला आयोजित

 

बता दे 14 तारीख को “बैसाखी” पर अमृतपाल द्वारा सरबत खालसा बुलाया गया है। हालांकि, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को कहा था कि ‘‘सरबत खालसा” की सभा बुलाना केवल अकाल तख्त प्रमुख का विशेषाधिकार हैं।

बैठक मे होगा खुलासा: अकाल तख्त के जत्थेदारों का अमृतपाल पर क्या रूख रहेगा ये आज की बैठक में तय हो सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या 7 अप्रैल को भगोड़े अमृतपाल का काउंड डाउन खत्म होगा ? क्या वो सरेंडर करेगा या फिर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

भगोड़े कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए ‘‘सरबत खालसा” की सभा बुलाने को कहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए अपने दो वीडियो संदेशों में अमृतपाल सिंह ने सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार (प्रमुख) को श्रद्धालुओं की सभा ‘‘सरबत खालसा” के आयोजन के लिए कहा है। अमृतपाल ने जत्थेदार से अमृतसर में अकाल तख्त से बठिंडा में दमदमा साहिब तक ‘‘खालसा वहीर” (धार्मिक जुलूस) निकालने और बैसाखी के दिन वहां सभा आयोजित करने की भी अपील की है।DHARUHERA: मंदिर दर्शन के लिए आई बुजुर्ग महिला गायब

मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा था, ‘‘ये अमृतपाल सिंह की निजी इच्छा है. सरबत खालसा बुलाना या न बुलाना किसी और का नहीं बल्कि अकाल तख्त का एकमात्र विशेषाधिकार है। ”

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने पुलिस के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। सभी राजपत्रित अधिकारियों (जीओ), गैर राजपत्रित अधिकारियों (एनजीओ) और ईपीओ के अवकाश 14 अप्रैल तक रद्द कर दिए गए हैं।

मुखियाओं को 14 अप्रैल, 2023 तक किसी भी प्रकार की कोई भी नई छुट्टी स्वीकृत नहीं करने के लिए कहा गया है। निर्देश दिया गया है कि पूर्व में स्वीकृत सभी प्रकार के अवकाश तत्काल रद्द किए जाएं.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now