रेवाड़ी कोर्ट परिसर में प्रेमी की जमकर धुनाई: युगल को अदालत में पेश करने के लिए पहुंची थी पुलिस

On: September 23, 2021 2:41 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। रेवाड़ी में कोर्ट परिसर में गुरुवार को लव-मैरिज करने वाले एक युवक पर जमकर थप्पड़ और लात-घूंसे चले। अचानक हुए विवाद को लेकर अदालत में अफरा तफरी मच गई। परिसर में किसी ने अफवाह फैला दी थी कि लड़का दूसरे धर्म का है। बड़ी मुश्किल से पुलिस युवक को भीड़ से निकालकर सुरक्षित जगह लेकर गई। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, इसमें युवक पर थप्पड़ और लात-घूंसे चलते साफ दिख रहे हैं। हालांकि शिकायत नहीं मिलने के कारण अभी किसी तरह का कोई केस दर्ज नहीं हुआ, लेकिन घटना के समय कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जतिन नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ 2 दिन पहले लव-मैरिज की थी। लड़के के खिलाफ लड़की के परिजनों ने गुरुग्राम में केस भी दर्ज करवाया है। लड़के ने रेवाड़ी पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। दोनों को रेवाड़ी के ही सेफ हाउस में रखा गया था। गुरुवार को प्रेमी जोड़े के कोर्ट में बयान दर्ज होने थे। रामपुरा थाना पुलिस दोनों को कोर्ट परिसर में लेकर पहुंची थी।

फैलाई अफवाह, जमकर चले लात-घूंसे
कोर्ट में किसी ने अफवाह फैला दी कि लड़का किसी दूसरे समुदाय का है। उसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस के बीच ही प्रेमी युवक पर जमकर थप्पड़ और लात-घूंसे चले। 5 मिनट के घटनाक्रम के बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस ने जतिन को भीड़ से निकाला और फिर सेशन कोर्ट के आदेश पर उसकी प्रेमिका के साथ एक दिन और सेफ हाउस में भेज दिया। वहीं घटनाक्रम की सूचना के बाद सेक्टर-3 चौकी पुलिस और मॉडल टाउन थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे। सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज का कहना है कि भीड़ ने अफवाह फैलाई थी, लेकिन किसी तरह की मारपीट नहीं हुई। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत भी नहीं दी गई है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now