दो ट्रको में भिंडत: लगी आग दोनो ट्रक जलकर राख, चालको ने कूद कर बचाई जान

On: January 11, 2022 7:10 AM
Follow Us:

हरियाणा: चरखी दादरी के पास आमने-सामने हुई दो ट्रकों में भिंडत के बाद भीषण आग लग गई। ड्राइवरों ने कूद कर जान बचाई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक दोनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे।

Firing: रेवाडी में फायरिंग, मची अफरा तफरी

पुलिस के अनुसार दादरी-लोहारू रोड पर गांव अटेला के पास रात को लोहारू से दादरी की ओर आ रहे एक ट्रक के चालक के संतुलन बिगड़ने पर वह दादरी से जा रहे अन्य ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई। इस बीच दोनों के चालकों ने कूद कर जान बचाई। एक ट्रक में लगी आग ने कुछ देर बाद दूसरे ट्रक को भी चपेट में ले लिया। दोनों ही ट्रक कुछ ही देर में आग की भीषण लपटों में घिर गए। आसपास अफरा तफरी मच गई।

जीना चाहता हूं भले ही सूअर का दिल लगा दो.. सात घंटे के बाद मिली सफलता

हादसे के चलते लगी कतारे: दादरी-लोहारू मेन रोड पर हुए इस हादसे के बाद रोड के दोनों ही तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग और ब्लास्ट के डर से किसी भी दूसरे वाहन के चालक ने वहां से गुजरने का साहस नहीं किया। लोग दूर खड़े होकर आग बुझने का इंतजार करते रहे। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को भी मौके तक पहुंचने में आधे घंटे का समय लगा। तब तक आग ज्यादा भड़क चुकी थी। ट्रकों के ड्राइवर केबिन आग से बुरी तरह से जल रहे थे।

DTP: बगैर परमिशन कंस्ट्रक्शन, 55 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज


आग बुझने के बाद वहां से करीब एक घंटे बाद ट्रैफिक शुरू हो पाया। आस पास के लोगों की भीड़ वहां लग गई थी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now