थप्पड मारने का बदला: सरेआम हथौड़े व रॉड से हमला, वीडियो वायरल, एक बदमाश काबू

On: December 6, 2021 1:32 PM
Follow Us:

फरीदाबाद : फरीदाबाद में एक साल पहले भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए आरोपियों ने बीच सड़क एक युवक पर हथौड़े और रॉड से हमला हमला कर दिया। इतना ही हमलावरों ने युवक को हथौड़ा मारकर अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की। लेकिन हमलावारो ने उनकी नही सुनी। पूरी वारदात का दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। घायल युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात का वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।

दोनों आरोपियों की पहचान हुई
पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि पीड़ित ने हमलावरों के भाई को एक साल पहले थप्पड़ जड़ दिया था। उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहपुर चंदीला गांव निवासी ललित और प्रदीप के रूप में हुई है।

आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
DSP नितीश अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित मनीष ने साल 2020 में आरोपी प्रदीप के भाई योगेश के साथ थाना एनआईटी के एरिया में मारपीट की थी। इस घटना की शिकायत एनआईटी थाना में दर्ज है। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए कार सवार आरोपी सचिन, ललित और प्रदीप ने मिलकर सोमवार को बड़खल झील के पास मनीष पर हमला किया उन्होंने बताया कि हमलावरों के खिलाफ एनआईटी थाना पुलिस ने हत्या के कोशिश, हवाई फायरिंग करने समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सचिन अभी पकड़ में नहीं आ पाया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now