आखिर कब हटेगे साउथ सीटी से ये मौत के खंभे

On: September 19, 2021 11:07 AM
Follow Us:

दो बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं
रेवाडी: सुनील चौहान। दक्षिणा हरियाणा बिद्युत निगम के अधिकारी हादसो का लेकर कितने सक्रिय है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। 11 हजार वोल्टेज के टूट खंभे को बदलवाने के लिए साउथ सीटी के लोगो की ओर से निगम के अधिकारियो को तीन बार शि​कायत देने के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही हैं, लगता है विभाग किसी हादसे इंजतार कर रहा हैंं। सबसे अहम बात तो यह है नगर परिषद की ओर से भी निगम को खंभा बदलने को लेटर देने के बावजूद खंभे का नही बदला गया है।

NPA SOUTH
साउथ सीटी वैलवेयर सोसायटी संगठन के प्रधान दौलत राम, सुरेद्र कुमार, श्रीभगवान, बलजीत आदि ने बताया कि एक सितंबर को निगम के एसइ को टूटे खंभे की फोटो व शिकायत दी गई थी। उसके बाद वैलफेयर की ओर एक शिकायत नपा प्रधान को भी दी थी। नगर परिषद की ओर से 6 सितंबर को बिजली निगम के एसई को भी पत्र भेजकर साउथ सीटी में टूटे खंभो को बदलने के लिए लैटर भेजा गया था। उसके बाद दो बार कालोनी के लोग भी एसडीओ से भी इस बावत मिल चुके है। कालोनीनिवासी ने बताया कि कालोनी मे श्रीभगवान के मकान के दो बिजली के पोल टूट हुए है जो कभी गिर सकते है, इतना तो नहीं बिजली ट्रांसफार्मर के साथ नगे भी दो पोल टूटे हुए है। हवा चलते इन पर लगे तार झूलते लग जाते है। इस बिजली के क्षतिग्रस्त खंभों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। सोसायटी वासियो ने टूट खंभो को बदलवाने की मांग की है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now