एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग

On: June 21, 2025 5:24 PM
Follow Us:

नियमित 35 मिनट योगाभ्यास से तनाव कम करने समेत कई मानसिक विकारों को जड़ से खत्म कर सकते हैं:- पुलिस महानिरीक्षक साउथ रेंज रेवाड़ी श्री अशोक कुमार भा0पु0से0

21 जून 2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस साउथ रेंज रेवाड़ी में बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक कुमार भा0पु0से0 ने किया। उनके साथ योग विशेषज्ञ व योग प्रशिक्षक उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह ने लगभग 100 अधिकारियों/कर्मचारियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम के साथ लाभकारी योगासन भी कराए गए। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य को एकजुट करना है।
पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक कुमार भा0पु0से0  ने कहा कि यह दिन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पूरी इंसानियत के शरीर को स्वस्थ रखने, मन को शांत करने और आत्मिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रेरित करने वाला एक बड़ा आंदोलन है। जीवन शैली में योग को शामिल करके आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ योग सिर्फ शरीर या मन की कसरत नहीं है, यह आत्मा की यात्रा है। यह अंदर की शांति, खुद को जानने और ब्रह्मांड से जुड़ने की भावना को बढ़ाता है। यह हमें जिंदगी के गहरे मतलब को समझने और बड़े मकसद से जुड़ने में मदद करता है।
इस कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now