Haryana News: नारनौल में कई कालोनियों पर चला पीला पंजा, इस पर हुई कार्रवाई

On: March 27, 2025 3:00 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में कई कालोनियों पर पीला पंजा चला है। 20 डीपीसी, 08 चारदीवारी और 03 अवैध निर्माण को तोड़े गए हैं।

Ateli  में अटेली-धनौंदा रोड पर राजस्व संपदा धनौंदा में लगभग 3 एकड़ भूमि में अवैध कालोनी में तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई तथा राजस्व संपदा खोड़ में लगभग 04 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में 20 डीपीसी तथा 08 चारदीवारी व 03 अवैध निर्माण के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए। यह पूरी तोडफ़ोड़ कार्यवाही जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा की अगुआई में की गई। इस अवसर पर उनके साथ कनिष्ठ अभियंता धर्मपाल, अनूप सिंह, नरेश कुमार, योगेंद्र कुमार, विकास कुमार के साथ पुलिस बल मौजूद था।Haryana News

जिला नगर योजनाकार  (DTP) गुंजन वर्मा ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें तथा महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें।

 

अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now