Haryana News: हरियाणा में श्रमिकों को मिलेगा बड़ा लाभ! सरकार ने जारी किया ये आदेश

On: June 10, 2025 6:36 AM
Follow Us:
Workers in Haryana will get big benefit! Government issued this order

Haryana News:  हरियाणा में श्रमिकों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, सैनी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे अब प्रदेश के लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

आपको बता दें कि इससे पहले आखिरी संशोधन 2015 में किया गया था और अगला बदलाव 2020 में किया जाना था, लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है।

संयुक्त श्रम आयुक्त परमजीत सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार की ओर से श्रम, वित्त या नियोजन विभाग के दो अधिकारी भी इस समिति का हिस्सा हैं।Haryana News

बीएमएस के जोनल संगठन सचिव पवन कुमार इसमें विषय विशेषज्ञ के तौर पर शामिल हुए। वहीं, उप श्रम आयुक्त विश्वजीत सिंह हुड्डा को उप समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

आयोग 90 दिनों के भीतर सिफारिशें सौंपेगा। अगर समिति की सिफारिशें समय पर लागू होती हैं तो यह प्रदेश के लाखों लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now