Rewari: आग से झुलसी महिला ने तोडा दम-Best24News

On: April 23, 2022 8:58 AM
Follow Us:

धारूहेडा: गांव नांगलिया रणमोख में आयोजित शादी समारोह में शहर निवासी एक महिला पूड़ी बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग में झुलस गई। उपचार के दौरान महिला का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया। मामले में अब पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हलवाई के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। .
यूनीप्रोडक्ट कंपनी में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख-Best24news
पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी निहाल सिंह ने बताया कि उसकी मां 18 अप्रैल को ठेकेदार मुरारी लाल हलवाई के साथ गांव नांगलिया रणमोख में आयोजित शादी समारोह में पूड़ी बनाने के लिए लेकर गया था। शादी में लापरवाही के कारण सिलेंडर में आग लग गई और उनकी मां कस्तूरी देवी बुरी तरह झुलस गई।

 

उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात को उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर हलवाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now