Breaking News: कौन है ​हरियाणा का रविंद्र पाल, जिसने बृजभूषण सिंह को किया 2.5 करोड़ रुपये का घोड़ा भेंट

On: January 9, 2026 7:07 PM
Follow Us:
कौन है ​हरियाणा का रविंद्र पाल, जिसने बृजभूषण सिंह को किया 2.5 करोड़ रुपये का घोड़ा भेंट

Breaking News: रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है, जहां रेवाड़ी निवासी और घुड़सवारी से जुड़े व्यवसायी रविंद्र पाल सिंह ने पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को करीब 2.5 करोड़ रुपये कीमत का घोड़ा भेंट किया है। यह घोड़ा अपनी नस्ल, ट्रेनिंग और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खूबियों के कारण काफी चर्चित बताया जा रहा है। इस तोहफे को लेकर खेल और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा बनी हुई है।Breaking News

 

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन के अवसर पर ढाई करोड़ रुपए कीमत का गिफ्ट चर्चा का विषय बनी हुई. मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी निवासी और दिल्ली में रहने वाले रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान द्वारा लंदन से घोड़ा मंगवा कर गिफ्ट में दिया है।

38 रेस में हो चुका शामिलः यह घोड़ा अब तक 38 रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग ले चुका है और 7 में जीत हासिल की है। दो प्रतियोगिताओं में सेकंड स्थान पर रहा है। पांच प्रतियोगिताओं में तीसरे स्थान और चार में चौथे स्थान पर रहा है। अब तक 22 लाख 41 हजार 353 रुपए रेस में जीत चुका है। रविंद्र पाल ने बताया कि अश्व जोहानिसबर्ग घोड़े की इस समय 102 रैंक है और यह बहुत ही कीमती घोड़ा माना जा रहा है।Breaking News

बताया जा रहा है कि रविंद्र पाल सिंह लंबे समय से घोड़ों की ब्रीडिंग और ट्रेनिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और देश-विदेश की उच्च नस्ल के घोड़ों के साथ उनका काम रहा है। उन्होंने यह घोड़ा विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार कराया था। घोड़े की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, जो इसे देश के महंगे घोड़ों में शामिल करती है। यह तोहफा बृजभूषण सिंह को निजी स्तर पर सम्मान स्वरूप दिया गया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now