मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather: रेवाड़ी में रिकॉर्डतोड़ सर्दी, खेतों में बिछी बर्फ की चादर, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: January 12, 2026 4:57 PM
Follow Us:
cold

Haryana Weather: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। रेवाड़ी में इस बार सर्दी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के चलते दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। मौसम में अचानक आई इस सख्ती से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।Haryana Weather

यह भी पढ़ें  Haryana Family ID : हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर आई बड़ी अपडेट, जल्दी करें ये काम

 

टूट गया 10 साल का रिकोर्ड: मौसम विभाग के अनुसार पिछले आठ से दस वर्षों में रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान इतना नीचे नहीं गया था। विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की संभावना कम जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। लगातार बढ़ती ठंड के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त बना हुआ है।

रेवाड़ी में कड़ाके की ठंड ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है
रेवाड़ी में कड़ाके की ठंड ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है

सड़कों पर सन्नाटा पसरा: रविवार को अवकाश होने के बावजूद कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय बाजार, चौक-चौराहे और मुख्य सड़कें लगभग खाली नजर आईं। केवल वही लोग घरों से बाहर निकले जिन्हें अत्यंत आवश्यक काम था। बाहर निकलने वाले लोग भी पूरी तरह ऊनी कपड़ों, जैकेट, टोपी और मफलर में लिपटे हुए दिखे। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन शीतलहर के कारण दिन में भी ठंड का असर बना रहा और धूप का असर बेहद कमजोर महसूस हुआ।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather Alert : कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त: शीतलहर का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए ठंड बड़ी चुनौती बन गई है, जिससे उनकी रोजी-रोटी भी प्रभावित हो रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर तापते हुए नजर आए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now