Haryana Flood: देश के कई राज्य नदियों ने विकराल रूप का दंश झेल रहे हैं, पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी नदियों का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। हाईवे पर कहीं वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं तो कहीं लेन ही बंद है। हिसार में हांसी-बरवाला नेशनल हाईवे-148B पर गांव करीब एक किलोमीटर एरिया में पानी भरने से वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया है।Haryana Flood
खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां व उनका बहाव ग्रामीण इलाकों के बाद अब शहरों में कहर बरपा रहा है। जलभराव के कारण हरियाणा की लाइफलाइन कहे जाने वाले छह नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने लगी है। इन सभी पर नदियों का पानी बह रहा है।Haryana Flood
हाईवे पर कहीं वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं तो कहीं लेन ही बंद है। हिसार में हांसी-बरवाला नेशनल हाईवे-148B पर गांव करीब एक किलोमीटर एरिया में पानी भरने से वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया है। बारिश व जलभराव के कारण पांच लोगों की मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति बह गया। यमुना, घग्गर, टांगरी व मारकंडा खतरे के निशान पर हैं, जिससे लगातार खतरा बना हुआ है।

अंबाला में गुरुवार को अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे 444-A पर टांगरी नदी का पानी आ गया, जबकि अंबाला-दिल्ली एनएच हाईवे-44 पर हिसार बाईपास के नजदीक पानी आने से एक लेन को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।Haryana Flood
इस्माईलाबाद बाईपास पर नेशनल हाईवे 152 पर भी पानी पहुंच गया। अंबाला-साहा राजमार्ग व हिसार से भादरा जाने वाले स्टेट हाईवे पर एक किलोमीटर तक पानी भरा है। कई जगह हाईवे को वन-वे किया गया है।Haryana Flood
बारिश से मौतें और घायल
वीरवार को भारी बारिश और जलभराव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बह गया। यमुना, घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे लगातार खतरा बना हुआ है।Haryana Flood
गांवों और स्कूलों में पानी भरने की स्थिति
अंबाला में घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदियों में अत्यधिक पानी आने से 146 से अधिक गांव जलमग्न हो गए। हिसार में 28 गांवों की बाहरी बस्तियां, ढाणियां और 34 स्कूलों में पानी भर गया। भिवानी के 15, चरखीदादरी के 30, फरीदाबाद में 27, कुरुक्षेत्र के 20 गांव और पानीपत में छह कॉलोनियों में जलभराव देखा गया।Haryana Flood
स्थिति को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। झज्जर, पंचकूला, अंबाला, भिवानी के साथ हिसार के हांसी ब्लॉक के 30 स्कूल बंद हैं। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद के कई ब्लॉक में भी स्कूल बंद हैं।

















