Weather Update: हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: February 16, 2026 7:55 PM
Follow Us:
Haryana Weather News:

Weather Update: हरियाणा में आधी फरवरी गुजरते ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। सोमवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह खुश्क रहा, जबकि मंगलवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। रविवार को पलवल में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा और इस सीजन में अब तक के उच्चतम तापमान में शामिल है

हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिस्टम का प्रभाव सीमित रहेगा और इसके बाद दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। रविवार को ही प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया, जिससे ठंड लगभग विदा होती नजर आ रही है।Weather Update

मार्च जैसी गर्मी का अहसास: रविवार को पलवल में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा और इस सीजन में अब तक के उच्चतम तापमान में शामिल है। दिन में तेज धूप और हल्की हवाओं के कारण लोगों को फरवरी के मध्य में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने से तापमान में और इजाफा हो सकता है।

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी का रुझान साफ दिखाई दे रहा है। अंबाला में रविवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

पर्याप्त पानी पीने की सलाह : मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव लगभग समाप्त हो जाएगा और पूरे हरियाणा में गर्मी की दस्तक महसूस की जाएगी। बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को दिन में तेज धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now