Weather Update: राजधानी में रहेगा मौसम साफ, इन राज्यों बारिश की संभावना, आपके शहर का मौमम

On: March 22, 2024 10:34 AM
Follow Us:

Weather Update : हरियाणा दिल्ली व एनसीआर मे एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है।

Rewari News: मालपुरा के पूर्व सरपंच व जजपा नेता को मिली धमकी, गांव के युवक पर आरोप

 

यहां पर ओलावृष्टि की संभावना
26 मार्च, 2024 तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश बढ़ने की संभावना है। 22 मार्च, 2024 को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। 22 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

 

राजधानी में साफ रहेगा मोसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रहा। राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख रूप से आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 एवं 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

10 वां समन देने आई ED, CM Kejriwal को किया गिरफ्तार, जानिए आज क्या होगा ?
इन राज्यो में आर्द्र मौसम
बता दे मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि 5 दिनों के दौरान रायलसीमा में, अगले 2 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है।

MOUSAM

यहां चलेगी लू
सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में और 23 और 24 मार्च को दक्षिण पश्चिम राजस्थान में लू चलने की संभावना है। वहीं हरियाण व एनसीआर में काफी गर्मी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में तेज़ सतही हवाएं
पूर्वी भारत में गरज, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। 22 मार्च, 2024 को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज़ सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

श्रमिको की दर्दनाक मौत को लेकर AIUTUC निकालेगी जुलूस, जानिए क्या है मांगे ?

आईएमडी ने 21, 22 और 24 मार्च को पंजाब में और 24 मार्च को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now