Weather Alert: गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 12 जिलों में यलो अलर्ट

On: July 28, 2025 7:56 AM
Follow Us:
weather news

Weather Alert:  भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 28 जुलाई से 29 जुलाई जून तक का बारिश पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आज से 2 दिन लगातार बारिश की संभावना है। बता दे कि लगातार दो​ उि गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद व मेवात शामिल हैं। इतना हीं मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आज 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। Weather Alert

 

रविवार यानी कल भी प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। जिसमें हरियाणा का सिरसा जिले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया था और सबसे कम तापमान राजधानी चंडीगढ़ का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिसके तहत 28 जुलाई को 8 जिलों जिसमें चरखी-दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में (75-100 प्रतिशत) बारिश होगी। वहीपंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में (50-75 प्रतिशत) बारिश की संभावना हैं।

जबकि हरियाणा के कैथल, कुरूक्षेत्र और हिसार में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद जिले में कहीं-कहीं (0-25 प्रतिशत) बारिश हो सकती है ।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now