Weather Alert: हरियाणा में 8 जिलों में झमाझम बारिश, 15 अगस्त तक बरसात के आसार

On: August 12, 2025 9:09 PM
Follow Us:
There will be heavy rain in these districts of Haryana, see weather update

Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अंबाला, पानीपत, यमुनानगर और फरीदाबाद में झमाझम बारिश हो रही है, जबकि कुरुक्षेत्र में रातभर बूंदाबांदी के साथ दिनभर बादल छाए रहे। गत दिवस भी कुरुक्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

  • अंबाला, पानीपत, यमुनानगर, फरीदाबाद में सुबह से तेज बारिश

  • कुरुक्षेत्र में रातभर बूंदाबांदी, दिनभर बादल छाए रहे

  • सिरसा व फतेहाबाद को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना

  • उत्तरी हरियाणा में यलो अलर्ट जारी, बुधवार को अच्छी बारिश के संकेत

  • सीजन में अब तक सामान्य से 15% ज्यादा बारिश

  • सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 680.8 मिमी, सबसे कम सिरसा में 154.7 मिमी दर्ज

विभाग ने उत्तरी हरियाणा में यलो अलर्ट जारी करते हुए बुधवार को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, अनुमान है कि 15 अगस्त तक प्रदेशभर में बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 11 अगस्त तक जहां सामान्य बारिश 261.4 मिमी होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 299.8 मिमी बारिश हो चुकी है।Weather Alert

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now