Weather Alert: हरियाणा के कई शहरों में बारिश के साथ हुई ओलावष्टि? जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: April 19, 2024 8:54 PM
Follow Us:
Weather Forecast

Weather Alert : जिसका डर था वहीं हुआ। हरियाणा में एक बार मौसम  (Mousam) बिगड गया। जिसके चलते चार शहरो में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया अभी दो दिन ओर मौसम​ बिगडने वाला है। ओलावृष्टि से मंडियो में अनाज भीग गया, वही किसानो को भी काफी नुकसान हो गया है।

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 व 21 अप्रैल यानी को हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ सहित उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर में शुक्रवार को मौसम खराब रहा। कई शहरो में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई ।

दोपहर बाद कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। यहां तेज (Weather Alert) हवा के बाद बारिश हुई और ओले भी गिरे। मार्च से लेकर अप्रैल में इस बार दो महीने में चार बार बारिश के साथ ओले गिर चुके हैं। इधर मौसम विशेषज्ञों ने हरियाणा में 21 अप्रैल तक बदलाव होने की संभावना जताई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

किसानों के लिए आफत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 18 से 21 अप्रैल तक तीन दिन मौसम खराब रहने की संभावनाओं को देखते हुए किसानों को अलर्ट जारी कर चुका है। इसकी वजह यह है कि क्योंकि खेतों में इस समय गेहूं की फसल सूखी खड़ी हुई है।

हरियाणा में 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों को भी अलर्ट किया गया है। कहा गया है कि जहां तक संभव हो वहां तक सूखी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लें। बारिश के बचाव के लिए पहले ही उपाय रखें।

मौसम विभाग का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं

यहां गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। साथ ही 30 से 40 किलाेमीटर स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। दक्षिण और दक्षिण पूर्व के रोहतक, सोनीपत, पानीपत इसके अलावा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, चरखी दादरी और भिवानी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now