Dharuhera: माता सावित्रीबाई फुले को जयंति पर किया नमन

On: January 3, 2024 1:48 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सैनी सभा धारूहेड़ा की ओर से ज्योतिबा फूले पार्क में माता सावित्री जंयति पर्व मनाया गया। इस मोके पर प्रधान युद्धवीर सैनी व कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रतिमा पर मालाल्पर्ण कर नमन किया। महासचिव मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी ने बताया की भारत की प्रथम शिक्षक महिला का जन्म 3 जनवरी 1831 में हुआ था।NIA का बड़ा एक्शन: रेवाडी व नारनोल सहित हरियाणा के 15 व राजस्थान के 10 ठिकानों पर रैड

 

सावित्रीबाई फुले का विवाह 1841 में ज्योति राव फुले से हुआ था । सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी। उन्होंने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोलकर पूरे देश में एक नई पहल की शुरुआत की।शीतलहर ने छुटाई कंपकंपी, सर्दी बचाव के बताए नुक्से
 

1848 में पुणे के भिड़ेवाडी इलाके में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की 9 छात्राओं के लिए इस विद्यालय की स्थापना की। इस मौके पर पूर्ण सैनी , सुरेश सैनी, सत्य सैनी, बलराम सैनी, उमेश सैनी, वीर सिंह सैनी, सतवीर सैनी, बिट्टू सैनी, विशंभर सैनी, सुनील सैनी, मामन राम सैनी, धर्मवीर सैनी, सुंदर सैनी व अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now