धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे NH 48 पर मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। यह हादसा खरखड़ा गांव के पास उस समय हुआ जब महिला हाईवे पार कर रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान राजबाला पत्नी महाबीर निवासी खरखड़ा के रूप में हुई है। वह अपने भजीते की ओर कावड लाने पर गांव आई हुई थी। मंगलवार शाम को जब वह हाईवे पार कर रही थीं, तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजबाला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।NH 48
सूचना मिलने पर थाना धारूहेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। बुधवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















