Haryana News: हरियाणा के सोहना में दर्दनाक हादसा, दो छात्राओं को हाईड्रा ने कुचला, दोनों की मौत

On: May 26, 2025 4:23 PM
Follow Us:
haryana

Haryana News: हरियाणा के सोहना पलवल मार्ग पर सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जिस समय गांव कलियाका से सिलानी के सरकारी स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा मोनिका को एक हाइड्रा के चालक ने हाइड्रा को लापरवाही से चला कर उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

छात्रा की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे गुस्साएं परिजनों ने सोहना पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर सोहना के नायब तहसीलदार व सोहना एसीपी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने परिजनों को उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now