Aaj Ka Rashifal 04 June: आज इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, यहां पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशिफल

On: June 4, 2025 6:12 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal 04 June

Aaj Ka Rashifal 04 June: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश होता है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। सभी जातक अपना दैनिक राशिफल पढ़कर अपनी परिस्थिति के बारे में जानें।

मेष राशि
आज आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। अपने यदि किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। उसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपने यदि अपने आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में कोई बातचीत की, तो वह मामला कानूनी हो सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करने होंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आप ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आप को कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से कोई भी बात समझदारी दिखाते हुए बोलनी होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें। किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलें। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके गिले शिकवे बेहतर रहेंगे, क्योंकि आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपका मन परेशान रहेगा।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकटा होगा। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने धन को थोड़ा ध्यान देकर खर्च करने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा। आपकी कोई मन इच्छा पूरी हो सकती हैं। संतान से किसी किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करेंगे। आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now