Tiger Location: Tiger ST 2023 का ​वीडियो आया सामने, पिछले चार दिन से झाबुआ में कर रहा है मस्ती

On: August 23, 2024 5:39 PM
Follow Us:

Tiger Location Update: 28 दिन पहले सरिस्का अलवर से निकले टाइगर पिछले चार दिन से झाबुआ की बणी में मस्ती कर रहा है। पहली बार टाईगर का वीडियो सामने आया है। Video से साफ जाहिर हो रहा है टाईगर पूरी मस्ती के साथ यहा पर ठकरा हुआ है। वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरो में जहा दो बार फोटो कैद हुई है वहीं पहली बार  Tiger मूमेंट की वीडियो भी सामने आई है।

 

बता दे कि कई दिन से गायब हुए  Tiger  सही लोकशन मिलने से वन विभाग की टीम को राहत मिली हुई है। टीम उसे पकडने तैयार है, लेकिन टाइगर बाहर आने का नाम ही नहीं ले रहा है। टाईगर को झाबुआ बणी में शिकार मिल रहे है इसी वह मस्ती से यहीं पर रह रहा है।

टाइगर को ट्रैंक्कुलाइजर करना बना चुनौती

सरिस्का वन विभाग (अलवर) से भटक कर हरियाण के रेवाड़ी पहुचे खूनी टाइगर को ट्रैंक्कुलाइजर करना चुनौती बना हुआ है। झाबुआ मे डेरा लगाए हुआ टाइगर रेवाड़ी वाले के लिए भय बना हुआ हैं। लोग दिनरात हाथ में लाठी लेकर धूम रहे ता​कि वे टाइगर के हमले से बच सके।

बता दे चार दिन पहने गांव झाबुआ स्थित मोर व चिंकारा प्रजनन केंद्र मे टाईगर की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई ​थी। जिसके बाद वन विभाग की टीन ने यहीं पर डेरा डाला हुआ है। टीम की ओर से यहां पर कैमरे लगाए हुए है ताकि टाइगर की हर हरकत तो देखा जा सके।

TIGER 6

पिंजरा तैयार, टाइगर का इंतजार: टाइगर की लोकेशन मिलने के बाद अलवर वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने की पूरी प्लानिंग तैयार की है। वन विभाग की टीम पिंजरा लगाने के अलावा जाल बिछाकर शिकार (किसी जानवर) को रखेगी ताकि शिकार को झपटते ही टाइगर को पकडा जा सके।

टीम परेशान: टाइगर शिकार के लिए बाहर ही नहीं आ रहा हैं इसी के चलते टीम परेशान है कब तक उसका इंतजार करते रहे। जितना ज्यादा समय टाइगर यहां पर रूकेगा, उतना ही गांव वालों केे लिए ये परेशानी बना हुआ है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now