रेवाडी में तीन तस्कर काबू, 13 ग्राम 56 मिलीग्राम हेरोइन व कार जब्त

On: March 8, 2023 11:51 AM
Follow Us:

हरियाणा: पूरे देश मे लोग होली पर्व की मस्ती मे मस्त है। वही नशा गिरोह चुपचाप नशे की स्पलाई मे लग हुई है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की टीम ने आई-10 गाड़ी में सवार 3 युवको के कब्जे से 13 ग्राम 56 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई है। तीनों आरोपी इस बेचने के लिए नारनौल जा रहे थे।Haryana News: फर्जी निकली चिकित्सक की डिग्री, मोटे कमीशन चल रहा था खेल

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आई-10 गाड़ी में सवार हिमांशु उर्फ भांजा नाम का शख्स अपने साथियों के साथ हेरोइन खरीदकर नारनौल लेकर जा रहा है। टीम ने रेवाडी रोड पर नाका बंदी कर जांच शुरू कर दी है।

Fraud in Rewari : नौकरी के लिए दिए थे 6 लाख, न नौकरी मिली न ही पैसे मिले?
कार का रूकवाकर जांच की तो आरोपियों के कब्जे से 13 ग्राम 56 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। टीम ने महेन्द्रगढ़ जिले के गांव नीरपुर निवासी हिमांशु उर्फ भांजा, नारनौल शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी तनुज शर्मा झज्जर जिले के गांव भापड़ोदा निवासी तरुण को काबू कर लिया है तथा कार व हेरोइन के जब्त कर लिया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now