Government news: हजारों एससी परिवारों को बड़ी राहत, मान सरकार ने किया बड़ा ऐलान

On: June 8, 2025 1:55 PM
Follow Us:
Government news

Government news:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्रियों के बाद यहां एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के हजारों एससी परिवारों का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2020 तक का कर्ज माफ किया गया है और आज हजारों एससी परिवारों के लिए बड़ी राहत का दिन है।Government news:

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने छोटे-मोटे कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज लिया था लेकिन पारिवारिक मजबूरियों के चलते ये लोग कर्ज नहीं चुका पाए। उन्होंने कहा कि पीएससीएफसी के कर्ज माफ किए गए हैं और इससे कुल 4727 परिवारों को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को पंजाब मानती है और धर्म या समुदाय की राजनीति नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बजट में कर्ज माफी का ऐलान किया था, जो आज पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।Government news:

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now